सूर्य देवता ने दिखाया अपना रौद्र रूप, गर्मी से बेहाल हो रहे आगरा वासी

गर्मी का मौसम लोगों को काफी ज्यादा परेशान करता है। मार्च अप्रैल के महीने से गर्मी का मौसम शुरू होता है। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल मंगलवार को आगरा में 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान। सूर्य देवता दिन में निकलने पर रोक लगा देते हैं। क्योंकि बाहर निकलने पर इंसानों को भीषण गर्मी का सामना करना होता है। आगरा वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के द्वारा तीन दिनों की भीषण गर्मी पड़ने की एडवाइजरी जारी की है। लोगों को पंखे, कूलर और ऐसी का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं बाजार में लोग नारियल पानी एवं ठंडी जगह की तलाश में रहते हैं। दिन के समय में घर से बाहर निकलना किसी खतरे से कम नहीं होता है। गर्मी के मौसम में बरतने वाली कुछ सावधानियां के बारे में हम आपको बताते हैं। जैसे हमेशा हाइड्रेटेड रहे,सनस्क्रीन का उपयोग करें, आरामदायक कपड़ों का इस्तेमाल करें एवं पीक घंटों के दौरान घर से बाहर न निकले, ठंडा ताजा तरल फलों का इस्तेमाल करें।