लू प्रकोप से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी किया ऑनलाइन लिंक

लिंक पर क्लिक करके आपदा में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकता हैं।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSelvSLxr8IRCm83QnFk1L6uEqq5VUjwGFkhavumAQTfaB70Fg/viewform?usp=sf_link

आगरा वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, और तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इसी के लिए प्रशासन की ओर से आमजन के बचाव के तरीके खोजे जा रहे हैं, जिसमें लू प्रकोप से बचाव के लिए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आपदा प्रबंधन द्वारा अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें लिखा गया है हारेगा गर्मी जीतेगा आगरा।

अपर जिलाधिकारी शिवांगी शुक्ला(वि0/रा0) द्वारा दिए निर्देशों के क्रम में आपदा विशेषज्ञ शिव कुमार मिश्रा द्वारा बढ़ते लू प्रकोप से बचाव हेतु ऑनलाइन लिंक बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक नागरिक को लिंक के माध्यम से शपथ दिलाई जा रही है, उन्होंने अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक से अनुरोध किया है, कि लिंक के माध्यम से लू प्रकोप बचाव हेतु प्रतिज्ञा लें व अन्य व्यक्तियों को भी प्रेरित करें, यह पहल समस्त नागरिकों के द्वारा एक जागरूक सशक्त समुदाय बनाने में आपका योगदान दर्ज करती है, और आपदा में आपकी भागीदारी हम सब की जिम्मेदारी है।