विलुप्तप्राय प्रजाति के कछुओं के शव यमुना में मिले, वन विभाग में मचा हड़कंप

बाह के बटेश्वर में यमुना किनारे विलुप्तप्राय कटहवा प्रजाति के कछुओं के शव मिले हैं। जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है, मृत पड़े कछुओं के सिर कटे हुए हैं, एवं पास में खून भी पड़ा हुआ दिखाई दे रहा हुई। ग्रामीणों के मुताबिक मछली पकड़ने के दौरान कछुओं के शिकार की आशंका है। विलुप्तप्राय कटहवा प्रजाति के कछुओं को मारकर अवशेष निकालने की भी आशंका है।

इस पूरे घटनाक्रम से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक भीषण गर्मी से भी कछुओं की मौत हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है वन विभाग की टीम ने कछुओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।