आगरा नगर निगम में कबाड़ से बन रही आकृतियां, चौराहों को संवारने की तैयारी

आगरा नगर निगम के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जिसमें कबाड़ से मनमोहक और सुंदर आकृतियां तैयार की जा रही है। आगरा नगर निगम का लगातार प्रयास रहा है शहर को साफ और सुरक्षित रखा जाए। इसीलिए नगर निगम के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है जिसमें कबाड़ के द्वारा आकृतियां बनाई जा रही है, जैसे श्रीराम मंदिर की आकृति, भगवान शंकर का डमरू , धनुष बाण एवं पेंसिल आदि की आकृतियां तैयार की जा रही है। इन सभी आकृतियों का बड़ा आकार है और अलग-अलग चौराहा पर इन्हें स्थापित किया जाएगा।

इन सभी आकृतियों को आर्किटेक्ट फिरोज खान के द्वारा तैयार किया जा रहा है, यह सभी आकृतियों बेहद सुंदर और मनमोहन दिखाई पड़ती है, वहीं आर्किटेक्ट फिरोज खान का कहना है कि आने वाले समय में और भी आकृतियां बनाने का काम शुरू किया जाएगा।