आगरा में लोगों का गर्मी से हुआ हाल बेहाल आसमान से बरस रही आफत।

आगरा में लोगों का गर्मी से हुआ हाल बेहाल आसमान से बरस रही आफत। घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

इन दिनों आगरा में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दरअसल दिन के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। सूर्य देवता आसमान से आफत बरसा रहे हैं, और लोगों के बाहर निकलने पर चिलचिलाती हुई धूप से झुलसा रहे हैं। बाहर निकलने में लोगों को परेशानियां तो हो ही रही है साथ ही लोग इसके बचाव भी तलाश रहे हैं।

जैसे छायादार वृक्ष, नींबू पानी, शिकंजी आदि का लोग इस्तेमाल कर रहे हैं, दिन के 11:00 बजे से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है, गर्मी के साथ-साथ हीटवेव यानी लू भी अपने असर पर आ जाती है। प्रशासन की ओर से लगातार चेतावनी जारी की जा रही है।

प्रशासन का कहना है। कि बहुत ही ज्यादा जरूरी कार्य हो तभी घर से बाहर निकले, और अपने शरीर को ढक कर रखें। और समय-समय पर तरल पदार्थों का सेवन करते रहें, जिससे आपका शरीर डीहाइड्रेट ना हो पाए। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे सुबह तो स्कूल चले जाते हैं। लेकिन जब वह वापस आते हैं। तो उनका भी हाल बेहाल हो जाता है। प्रशासन के द्वारा स्कूलों के समय में भी बदलाव किए गए हैं।