अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस के अवसर पर आगरा में हुआ राष्ट्रीय स्तर का कांक्लेव का आयोजन

आज होटल मुगल शेरेटन में राष्ट्रीय स्तर का कॉन्क्लेव आयोजित हुआ। यह कॉन्क्लेव इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से हुआ, हर साल 22 मई का दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय सेमिनार में अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कॉन्क्लेव की थीम ‘जैव विविधता आयोजन का हिस्सा बनें थी। जिससे लोग इसके प्रति जागरूक बने। जैव विविधता एक क्षेत्र या पारिस्थितिकी तंत्र में पाए जाने वाले जीवन की विविधता – मनुष्य, जानवर, पौधे, कवक और बैक्टीरिया और कवक आदि जैसे सूक्ष्मजीवों को संदर्भित करती है। पारिस्थितिकी तंत्र एक भौगोलिक क्षेत्र को संदर्भित करता है जिसमें जीवित चीजें, जैसे कि मनुष्य, पौधे, जानवर, आदि और निर्जीव चीजें, जैसे चट्टानें, पानी, तापमान, आर्द्रता आदि शामिल हैं।

लाखों विशिष्ट जैविक की कई प्रजातियों के रूप में पृथ्वी पर जीवन उपस्थित है और हमारा जीवन प्रकृति का अनुपम उपहार है। अत: पेड़-पौधे, अनेक प्रकार के जीव-जंतु, मिट्टी, हवा, पानी, महासागर-पठार, समुद्र-नदियां इन सभी प्रकृति की देन का हमें संरक्षण करना चाहिए,  इसमें विशेष तौर पर वनों की सुरक्षा, संस्कृति, जीवन के कला शिल्प, संगीत, वस्त्र-भोजन, औषधीय पौधों का महत्व आदि को प्रदर्शित करके जैव विविधता के महत्व एवं उसके न होने पर होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।