जान से मारने की घटना में संलिप्त अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

पुलिस कमिश्नरेट आगरा लगातार कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने पड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त जान से मारने की नीयत से हमला करने की घटना में संलिप्त था।

थाना ट्रांस यमुना पुलिस सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई की जान से मारने की नीयत से हमला करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त शाहनगर बंबा डिज्नी वाटर पार्क के पास किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एक कारतूस भी बरामद किया गया है।