आगरा में आज रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी, उपमुख्यमंत्री की भी आगरा में तीन सभाएं प्रस्तावित,

चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी है, बीते समय से राजनीतिक पार्टियों ने आगरा पर एड़ी से छोटी तक का जोर लगा दिया है। प्रतिदिन किसी न किसी स्टार प्रचारक की आगरा में मौजूदगी बनी रहती है। जनपद आगरा की दोनों लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को चुनाव होना है।

इसी को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी आज आगरा आ रही है। और एक रोड शो में शामिल होंगी, दरअसल इंडी गठबंधन से कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार मैदान में है। और रामनाथ सिकरवार के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो का हिस्सा होंगे, रोड शो आगरा के फतेहाबाद नगर क्षेत्र में होगा प्रियंका गांधी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में वोट डालने की अपील करेंगी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का भी आगरा में प्रस्तावित सभाएं तय हो गई है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जगनेर, धिमश्री और फतेहाबाद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और फतेहपुर सीकरी लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी राजकुमार कर के समर्थन में जनसभाएं संबोधित करेंगे।