चुनाव ड्यूटी में तैनात हीट स्ट्रोक और फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए जवान

चुनाव ड्यूटी में तैनात हीट स्ट्रोक और फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए जवान

आगरा की दोनों लोकसभा सीटों के लिए आगरा में तीसरे चरण में यानी 7 में को चुनाव होना है। इसके लिए बाहर से पैरामिलिट्री फोर्सेस की तैनाती की गई है। चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाओं की तैयारी को पूरा किया जा रहा है। और अर्धसैनिक बल भी आगरा में आने लगे हैं। आगरा में इन दिनों भीषड़ गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। इसी को लेकर चुनाव ड्यूटी में लगे अर्ध सैनिक बल के जवानों की लेकिन जवानों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

किरावली क्षेत्र में आए हुए अर्ध सैनिक बल के जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, पेट में दर्द और उल्टी के साथ फूड प्वाइजनिंग और हीट स्ट्रोक के लक्षण देखने को मिले, आगरा में आठ जवानों को पेट दर्द उल्टी दस्त के साथ फूड प्वाइजनिंग से तबीयत खराब हो गई है, सभी जवानों को सीएचसी करावली में भर्ती कराया गया है जहां पर जवानों का इलाज जारी है।

बताया गया है कि जवानों की तबीयत में सुधार भी आ रहा है। आगरा एक पर्यटन नगरी है, हर रोज सैकड़ो की संख्या में बाहर से पर्यटक भी आगरा आते है। और पर्यटकों को भी भीषण गर्मी लू और हीट स्ट्रोक का सामना करना पड़ रहा है, हर रोज पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटक बेहोश हो रहे हैं।