आगरा में जनसभा के दौरान सपा सुप्रीमो की फिसली ज़ुबान।

आगरा में जनसभा के दौरान सपा सुप्रीमो की फिसली ज़ुबान।

लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियाँ ज़ोर शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुट गयी है। शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ क्षेत्रीय नेता व कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा 29 अप्रैल को एक जनसभा को सम्बोधित किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा गठबंधन पर जमकर हमला बोला था। साथ ही भाजपा के द्वारा किए गए सभी वादों को जुमला करार दिया था। और कहा था कि भाजपा देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। और भाजपा सरकार में ना तो व्यापारी सुरक्षित है नाहीं किसान की आय दोगुनी हुई है।

इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ज़ुबान फिसल गयी। कहना वो कुछ और चाहते थे लेकिन उनके मुँह से निकला कुछ और उन्होंने कहा कि हम बीजेपी वाले ऐसे नहीं है जो नफ़रत कि राजनीति करते हों। दरअसल 29 अप्रैल को आगरा की दोनों लोकसभा सीट से प्रत्याशियों के समर्थन में आगरा के जीआइसी ग्राउंड में एक विशाल जन सभा को संबोधित किया था।

इंडी गठबंधन ने सुरेश कुमार कर्दम को आगरा की सुरक्षित सीट से बना प्रत्याशी बनाया है। तो वही फतेहपुर सीकरी लोकसभा से इंडी गठबंधन से कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार मैदान में है।