आगरा पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, फतेहपुर सीकरी में जनसभा को किया संबोधित।

आगरा पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, फतेहपुर सीकरी में जनसभा को किया संबोधित।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा आगरा पहुंचे और फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में फतेहपुर सीकरी लोकसभा के किरावली में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, योगी आदित्यनाथ की जनसभा में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने सासंद प्रत्याशी राजकुमार चाहर जिताने की अपील की,

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आप सबके साथ मिलकर कार्य करने के लिए तत्पर हैं, ब्रजभूमि का भी अब नंबर आने वाला है। अयोध्या, काशी ने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, तो अब बारी आपकी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। और हर घर गंगाजल परियोजना भी लागू हो रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन देखा होगा भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ था।

सीएम योगी कि ने कहा कि मोदी जी के कारण 500 वर्ष के इंतजार के बाद अयोध्या में श्री राम लला का फिर से प्रगतिकरण हो गया है। और 500 वर्षों के बाद रामलला को अपनी जन्मभूमि पर अपना जन्मोत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज जो भारत को सम्मान मिला है, जो भी अपनी विरासत का सम्मान करेगा उसको दुनिया के अंदर सम्मान मिलेगा ही। काशी विश्वनाथ धाम विरासत का सम्मान है, अयोध्या में रामलाल 500 वर्ष के बाद विराजमान हुए हैं यह भी विरासत का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब तबके लोगों को राहत मिली है, उन्होंने कहा कि गरीबों को फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है, एवं करीब 4 करोड लोगों को पक्के मकान दिए गए हैं। एवं 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जो भी लोग बचे हैं, उन्हें तीसरे कार्यकाल में सुविधा दी जाएंगी।

सीएम योगी ने फतेहपुर सीकरी के किरावली में जनसभा के दौरान माफियाओं की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ने पर सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा आज कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि अब वोट तो मिलने से रहा। 5 साल की छुट्टी हो जाएगी। फिर जाकर और 5 साल और कब्र पर फातिहा पढ़ो।
उन्होंने कहा कि सृष्टि से पहले सपा, बसपा, और कांग्रेस आई है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च सम्मान भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में दिया गया है। और यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

इस दौरान सासंद प्रत्याशी राजकुमार चाहर, आगरा लोकसभा से प्रत्याशी एस. पी. सिंह बघेल, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक धर्मपाल सिंह, सांसद नवीन जैन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व वायु सेवा अध्यक्ष राकेश सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया आदि उपस्थित रहे।