आगरा की पुलिस लाइन में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूक कार्यक्रम के द्वारा छात्रों को कराया गया जागरूक।

आगरा की पुलिस लाइन में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूक कार्यक्रम के द्वारा छात्रों को कराया गया जागरूक।

आगरा के रिजर्व पुलिस लाइन में हैनकल कंपनी के सहयोग से पुलिस मॉडल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उच्चाधिकारियों द्वारा छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों के द्वारा पर्यावरण को समर्पित चित्रकारियां दीवारों पर बनाई गई, पुलिस उपायुक्त के द्वारा छात्रों से चित्रकारी को बनाने के उद्देश्य के संबंध में वार्ता की गई, और पर्यावरण के प्रति रुझाव की जानकारी दी गई, इस दौरान छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस उपायुक्त नगर जोन, विशिष्ट अतिथि पुलिस उपायुक्त हेडक्वार्टर/ट्रैफिक/प्रोटोकॉल, सहायक पुलिस आयुक्त (UT), थाना अध्यक्ष न्यू आगरा अन्य अधिकारी गणों को आमंत्रित किया गया।

पुलिस उपायुक्त के द्वारा छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया गया एवं पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखना है। पर्यावरण के द्वारा दिए गए संसाधनों को अनावश्यक प्रयोग नहीं करना है एवं उन्हें भविष्य के लिए संरक्षित रखने आने वाली पीढियां को एक स्वस्थ व सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति वर्तमान में किए गए उनके सहयोग व उसके प्रभाव के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।