गर्मी के चलते आगरा में अदालतों का भी बदला समय, 1 मई से नए समय पर खुलेगी अदालत

गर्मी के चलते आगरा में अदालतों का भी बदला समय, 1 मई से नए समय पर खुलेगी अदालत,

आगरा में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है और बीते कल 43 डिग्री सेल्सियस आगरा का तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी के चलते आगरा की अदालतों का भी समय बदल जाएगा, अब अदालत सुबह 7:00 से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगी।

इस दौरान सुबह 10:30 बजे से 11:00 तक लंच टाइम रहेगा। वही दीवानी परिसर के साथ-साथ रेलवे मजिस्ट्रेट, मुंसिफ फतेहाबाद, एत्मादपुर, तहसील किरावली के सभी न्यायालय भी एक में से सुबह 7:00 बजे ही खुलेंगे।