आगरा थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने तीन शातिर चोर किए गिरफ्तार,कब्जे से लाखो रुपए के आभूषण किए बरामद

आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरों के गैंग का भंडाफोड़ किया है, और तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से लाखो के सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किए है।

आगरा थाना ट्रांस यमुना पुलिस को क्षेत्र में चोरी की घटनाएं मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस इन चोरों के गैंग की तलाश में जुट गई थी। पुलिस को सफलता मिली, गैंग के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह रेकी करने के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से लाखो रुपए के सोने चांदी के आभूषण बरामद किए है, इन तीनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है, और इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।