आगरा फतेहपुर सीकरी लोकसभा से कल्लन कुमार लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव,बाइक चोरी होने पर पुलिस ने नही की थी सुनवाई ,जीतने पर सिस्टम को सुधरेंगे कल्लन कुमार

आगरा में लोकसभा चुनाव में अजीबो गरीब समस्या से जूझते व्यक्ति लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लडने के लिए फॉर्म खरीद रहे है ,कोई हारने के लिए तो को सिस्टम को सुधारने के लिए चुनाव मैदान में है,फतेहपुर सीकरी लोकसभा से हस्नुराम अंबेडकरी 100 वी बार चुनाव लड़ने के लिए मैदान में है ,बही इस बार कल्लन प्रजापति ने भी चुनाव लड़ने के लिए फॉर्म खरीदा है,उनका कहना है की एक बार बाइक चोरी हुई थी पुलिस ने सुनवाई नहीं की ,बही उनका कहना है की में चाक चलाकर कुल्हड़ बनाऊंगा और मोदी चाय बेचेंगे,

आगरा फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के उनदैरा गांव के रहने वाले कल्लन कुम्हार का कहना है कि वे पुलिस, प्रशासन और नेताओं को सुधारने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद वे योगी और मोदी से मिलेंगे। उन्हें पुलिस और प्रशासन के बारे में जानकारी देंगे। कल्लन कहते हैं कि थाने जाओ तो पैसा, नेताजी के पास जाओ तो पैसा। हर जगह पैसा देना पड़ता है। गरीब की कोई नहीं सुनता है। चुनाव जीतने के बाद वे कुल्हड़ बनाएंगे और मोदी जी चाय बेचेंगे।

दरसाल आगरा में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी के लिए 26 और आगरा सुरक्षित सीट के लिए 9 नामाकंन पत्र खरीदे गए। नामांकन प्रक्रिया 19 अप्रैल तक चलेगी। 13, 14 और 17 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते नामांकन नहीं होगा। नामांकन प्रक्रिया का सुबह 11 से दोपहर 3 बजे का समय निर्धारित है।