असहाय लोगों को एंबुलेंस डलवा रही वोट, पढ़ें पूरी खबर

आगरा की दोनों ही लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी को लेकर ऑल यूपी एंबुलेंस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश महानगर आगरा के द्वारा एक सराहनीय मुहिम चलाई गई है। संगठन का मुख्य उद्देश्य है कि कोई बुजुर्ग व्यक्ति, बीमारी से ग्रस्त, असहाय लोकतंत्र के इस महापर्व में अछूता न रहे। लोकतंत्र के इस महापर्व में सब की भागीदारी होनी चाहिए, और एक मजबूत लोकतंत्र की नींव वोट से रखी जाती है,

इसी को लेकर सुबह 7 बजे से ऑल यूपी एंबुलेंस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश महानगर आगरा के द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। और एंबुलेंस के द्वारा बुजुर्ग, बीमार, असहाय लोगों को वोट डलवाये जा रहे हैं। और उन्हें वापस घर पर छोड़ा जा रहा है। एंबुलेंस लगातार लाने और ले जाने में काम कर रही हैं, संगठन प्रदेश संरक्षक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह भगौर, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिसोदिया, ताराचंद राठौर, कृष्णवीर सिकरवार, नेत्रपाल यादव एवम् कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर रहे हैं।