मतदान स्थलों का पुलिस के आलाधिकारी कर रहे लगातार भ्रमण, बुजुर्ग भी ले रहे चुनाव में बढ़कर का हिस्सा।

जनपद आगरा की दोनों लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव प्रक्रिया लगातार जारी है। चुनाव को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस के आलाधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं, जिसमें पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त पश्चिम, पुलिस उपायुक्त पूर्वी, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है।

आलाधिकारियों के द्वारा मतदान स्थलों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। तथा मतदेय स्थलों पर सेवा सुरक्षा संवेदना के साथ आमजन तथा वरिष्ठ नागरिकों की पुलिस के द्वारा मदद भी की जा रही है।

लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो बुजुर्ग चलने फिरने में असमर्थ है। उन्हें परिवारीजनों व पुलिस के द्वारा मतदान करने में मदद करवाई जा रही है।