आगरा में पन्ना प्रमुखों की हुई बैठक,संघठन महा मंत्री धर्मपाल सिंह ने ली बैठक, हर पन्ने का एक भी मतदाता मतदान से ने रहे वंचित

आगरा मतदाता सूची के हर पन्ने का एक भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे चुनाव से पहले पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी है कि वह यह निश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र की मतदाता सूची के पन्ने में दर्ज मतदाता कहीं बाहर निवास तो नहीं कर रहे हैं अगर ऐसा है तो उन्हें भी संपर्क कर मतदान के लिए बुलाना है। पन्ना प्रमुखों की सक्रियता से 400 पार के मिशन को भाजपा साकार करेगी। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का। आगरा महानगर में राजपुर चुंगी स्थित कृष्णा वाटिका में आयोजित पन्ना सम्मेलन में बतौर अतिथि बोलते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा पन्ना प्रमुख संगठन के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहकर सत प्रतिशत मतदान के संकल्प में सहभागिता निभाएं। सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष भानुमहाजन, क्षेत्रीय प्रभारी संतोष सिंह,लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, संयोजक टीएन अग्रवाल, विधायक जीएस धर्मेश ने संयुक्त रूप से पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में महानगर इकाई की ओर से प्रदेश संगठन महामंत्री का स्मृति चिन्ह भेंट कर पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।


पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री ने कहा बूथ समिति की सक्रियता और संगठन की रणनीति को धरातल पर उतारकर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ से लेकर केंद्रीय स्तर तक हर पदाधिकारी को पन्ना प्रमुख के रूप में बूथ समिति का सदस्य बनाया है। उन्होंने कहा हताश विपक्ष को प्रत्याशी ढूंढने से नहीं मिल रहे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यक्रम और अभियान के माध्यम से घर-घर संवाद कायम कर रहे हैं।
पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा यह चुनाव वैभवशाली राष्ट्र निर्माण के सपने को साकार करने का चुनाव है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित राष्ट्र के संकल्प को हम सब के बीच रखा है इस चुनाव में पन्ना प्रमुखों की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें अपनी पूर्ण शक्ति के साथ प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने के लिए पूर्ण मनोयोग से काम करना है।

इनकी रही मौजूदगी


पन्ना सम्मेलन में प्रमुख रूप से ब्रज क्षेत्र प्रभारी एमएलसी संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष भानुमहाजन, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, संयोजक टीएन अग्रवाल, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, रविकांत गर्ग, लोकसभा सहप्रभारी डॉक्टर यादवेंद्र शर्मा, धर्मवीर लोधी, महेश शर्मा, कौशल चौहान, कपिल नारायण मिश्रा , सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पन्ना प्रमुख बूथ पदाधिकारी मौजूद रहे।