नाले में मिला 4 से 5 महीने का भ्रूण, मचा हड़कंप

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत मंडी समिति के पास का एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें नाले में चार से पांच महीने का भ्रूण मिला है, जिससे आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी आस पास के लोगों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, आशंका जताई जा रही है, शर्म और लाज के डर के चलते इस भ्रूण को नाले में फेंका गया हो,

पूरे मामले की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई, थाना ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है, अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय में क्या तथ्य सामने निकलकर आते हैं।