कैबिनेट मंत्री ने शिवाजी महाराज स्मारक के निर्माण पर प्रधानमंत्री से की चर्चा।

कैबिनेट मंत्री ने शिवाजी महाराज स्मारक के निर्माण पर प्रधानमंत्री से की चर्चा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा बताई है। और कोठी मीना बाजार मैदान के इतिहास महत्व के बारे में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूबरू कराया।

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के उपरांत भेंट की, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पीएम मोदी को छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा से रूबरू कराया।

योगेंद्र उपाध्याय ने रैली स्थल कोठी मीना बाजार के टीले पर बनी तत्कालीन जयपुर महाराज मिर्जा राजा जयसिंह के पुत्र राजा राम सिंह की कोठी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसी स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने कैद किया था। छत्रपति शिवाजी महाराज ने उस समय की दुनिया की सबसे बड़ी ताकत औरंगजेब के मुंह पर तमाचा मार कर अपने शौर्य और राजनीतिक कुशलता से उसकी जेल को तोड़कर निकल गए थे।

योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में देश के नामचीन इतिहासकारों ने शोध करके यह भी बताया है कि जिस मैदान में यह रैली हो रही है इसके दाहिने तरफ टीले की कोठी तत्कालीन जयपुर महाराजा मिर्जा राजा जय सिंह के पुत्र राजा राम सिंह की कोठी है। साथी उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल तक इस संबंध में ना तो कोई शोध किया गया और ना ही कोई स्मारक बनाया गया। यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है।

उनका इस प्रेरणादायक अध्याय का अभी कोई स्मारक आगरा में नहीं बना है। हम आगरा में उनके शौर्य और साहस का ऐसा स्मारक स्थल बनाएंगे जो आने वाली पीढियां को प्रेरणा देगा और आगरा में पर्यटन को बढ़ावा भी देगा।