गर्मी के कारण कुत्ते हुए खूंखार नगर निगम ने चलाया वैक्सीनेशन अभियान

आगरा नगर निगम के द्वारा अभियान चलाया गया है, जिसमें कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है, आगरा में हो रही भीषण गर्मी वजह से कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। इसको लेकर नगर निगम वैक्सीनेशन अभियान चलाया है। नगर निगम की टीम के द्वारा वार्ड स्तर पर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाने की काम कर रही है,

भीषण गर्मी में कुत्ते चिड़चिड़े हो जाते हैं, आए दिन राहगीरों को अपना शिकार बनाते हैं। पूरी गर्मी के मौसम में नगर निगम के द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा, जिसमें एक दिन में 50 कुत्तों के वैक्सीनेशन होगा। नगर निगम के कर्मचारी के द्वारा बताया गया है कि कुत्ते के काटने से रैबीज नहीं फैले इसके लिए एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाकर कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।