आगरा की दोनों लोकसभा सीटों पर जाने मतदान का प्रतिशत फाइनल लिस्ट हुई जारी,

आगरा की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान किया गया है। दोनों लोकसभा सीटों पर 20 प्रत्याशियों की किस्मत दाव पर लगी हुई है। आगरा की सुरक्षित लोकसभा सीट पर भाजपा के एसपी सिंह बघेल, समाजवादी पार्टी से सुरेश कुमार कर्दम, और बहुजन समाज पार्टी से पूजा अमरोही मैदान में है जिनकी कड़ी टक्कर है।

आगरा लोक सभा 6 बजे तक का मतदान प्रतिशत,,

86- एत्मादपुर 58.94

87- आगरा कैंट 48.02

88- आगरा दक्षिण 51.78

89- आगरा उत्तर 51.19

106- जलेसर 63.24-

आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट पर कुल मतदान 54 प्रतिशत रहा।

वहीं फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की बात करें तो बीजेपी से राजकुमार चाहर, इंडी गठबंधन से रामनाथ सिकरवार और बहुजन समाज पार्टी से रामनिवास शर्मा मैदान में है, जिनका त्रिकोणीय मुकाबला है।

लोक सभा क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी 6 बजे तक का मतदान प्रतिशत,

90-आगरा ग्रामीण, 56.77

91- फतेहपुर सीकरी 62.01

92- खेरागढ़, 59.08

93- फतेहाबाद 59.71

94- बाह 48.68

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कुल मतदान, 57.2 प्रतिशत रहा।

मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, चप्पे चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई थी, जनपद आगरा में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हुआ है।