अवैध असलाह रखने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

अवैध असलाह रखने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

पुलिस कमिश्नरेट आगरा लगातार अवैध असलाह को लेकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध असलाह रखने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

दरअसल थाना ट्रांस यमुना पुलिस लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने हेतु चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति जिसके पास अवैध तमंचा है। वह 100 फुटा रोड से छलेसर की तरफ सर्विस रोड पर झरना नाले से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान से इसे गिरफ्तार कर लिया। और इसके कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।