संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवती हुई लापता, यमुना नदी में छलांग लगाने की आशंका, सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

थाना पिढ़ाैरा क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी बलाई घाट का एक मामला सामने आया है। जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने यमुना नदी में छलांग लगाई है। परिजनों के द्वारा बताया गया है, कि युवती सुबह साइकिल से खेत पर काम करने के लिए निकली थी, बहुत समय बाद वापस नहीं आने पर परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई,

परिजनों के अनुसार खेत पर जाने के रास्ते में यमुना नदी पड़ती है, यमुना नदी पुल पर युवती की चप्पल और साइकिल भी मिली है, इसी से आशंका जताई जा रही है, कि युवती ने यमुना नदी में छलांग लगाई हो। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने यमुना नदी बलाई घाट पर डेरा डाल दिया है।

घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमों के द्वारा सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन में शुरू कर दिया गया है।