प्रियंका गांधी ने आगरा में किया रोड शो, रोड शो के दौरान उमड़ा जन सैलाब

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज आगरा पहुंची, प्रियंका गांधी अपने विशेष वायुयान से खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंची, फिर कार के द्वारा फतेहाबाद नगर पहुंची, जहां उन्होंने एक रोड शो में हिस्सा लिया है।

प्रियंका गांधी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के कांग्रेस के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में रोड शो किया है।प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा, इस दौरान बड़ी तादाद में लोगों ने रोड शो में हिस्सा लिया, कार्यकर्ताओं के द्वारा खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का माला पहनकर स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनाथ सिकरवार के समर्थन में वोट डालने की अपील की है। प्रियंका गांधी ने कहा के रामनाथ सिकरवार एक फौजी हैं, और इनको किसी भी चीज का लोभ लालच नहीं है, ना तो यह सत्ता के लालची हैं, और ना ही पैसों के लालची हैं, यह बस सेवा करने के लालची हैं।

इसी को लेकर जनता से प्रियंका गांधी ने रामनाथ सिकरवार के समर्थन में वोट डालने की अपील की है। आगरा में 7 मई को लोकसभा की दोनों सीटों के लिए चुनाव होना है।